स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पूछे छह सवाल

लखनऊ – प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से छह सवाल हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी देशभक्ति पर सही जवाब दें। देश भक्ति को राष्ट्रवाद से अलग नहीं किया जा सकता।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रियंका से पूछा कि क्या आतंकियों के नाम में जी लगाना देश भक्ति है? सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगना क्या देश भक्ति है? क्या पुलवामा में आतंकी घटना के बाद एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगना देश भक्ति है? 26/11 हमले के बाद तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने सेना के हाथ रोके, क्या यह देश भक्ति है? भारत तेरे टुकड़े होंगे, यह कहने वालों के साथ कांग्रेस के लोग जो समर्थन में खड़े होते है, क्या यह देश भक्ति है? उन्होंने पूछा, राजनीतिक लोग पदों पर बैठकर देश को लूटें, क्या यह देश भक्ति है?