योगी कैबिनेटः सरकारी मकानों में नेताओं-एनजीओ के अवैध कब्जे हटेंगे

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में नौ प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट ने राज्य सम्पत्ति विभाग के मकानों में अवैध ढंग से काबिज राजनीतिक दलों और एनजीओ से खाली करवाए जाने का फैसला किया।

सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए हर विकासखंड में एक लोकमित्र बनाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। एक अन्य प्रस्ताव में किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में अब फिर से प्रति कुलपति की नियुक्ति होगी और दो नये विभाग खोले जायेंगे। विधायक अब बिना मूवमेंट कंट्रोल आर्डर के ही सभी विमानों में कर सकेंगे यात्रा।

Government of UP

✔@UPGovt

मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद प्रेस वार्ता। https://www.pscp.tv/w/bjlEyjFlVmpZZGJWYXBvS0x8MW1uR2VvV2psZVd4WCHm-9XGtNlF3SK7tYo-LTbnD5sMnBeO5QNr3YYlPO_i …

Government of UP @UPGovt

मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद प्रेस वार्ता। #UPCabinet

pscp.tv