Site icon Overlook

हरियाणा सरकार ने स्कूल के समय में किया बदलाव –

हरियाणा सरकार ने तापमान में हो रही गिरावट और बढ़ती सर्दी को देखते हुए राज्य के स्कूलों के समय को बदलने का फैसला लिया है। शिक्षा निदेशालय हरियाणा ने नोटिस जारी करते हुए नए शिफ्ट टाइमिंग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जो स्कूल सिंगल शिफ्ट में चलते थे उनकी टाइमिंग सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगी। इसके अलावा जो स्कूल डबल शिफ्ट में चलते हैं उनकी टाइमिंग सुबह 7:55 बजे से 12:30 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट की टाइमिंग 12:40 बजे से 5:15 बजे तक होगी। यह बदलाव 1 दिसंबर से लागु किया जायेगा।

Exit mobile version