Site icon Overlook

शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह हुए गिरफ्तार –

दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर आप का प्रदर्शन चल रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और पार्टी नेता संजय सिंह के समर्थन में नारे लगाए, जिन्हें कल दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।

Exit mobile version