Site icon Overlook

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से, 30 अप्रैल तक घोषित होगा परिणाम

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमने व्यवस्थित ढंग से काम किया। बीते वर्ष ही बता दिया था कि 2019 में 16 दिन में यूपी बोर्ड परीक्षाएं खत्म करेंगे। इस बार 7 फरवरी से परीक्षाएं होगी। हाईस्कूल की 14 और इंटर की 16 दिनों में होंगी। 2 मार्च तक परीक्षा खत्म करेंगे।  सवा 3 घंटे का पेपर होगा। 8 बजे से परीक्षा शुरू होगी। हाईस्कूल में 36 विषयों में 1-1 पेपर होगा। एनसीआरटी में एक ही पेपर होता हैं।
ये बातें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। डॉ. शर्मा ने कहा कि तमाम विसंगतियां थीं। 12वीं के बाद प्रवेश में दिक्कतें थी। परसेंटेज कम होता था। पाठ्यक्रम दुरूह था। इसमें परिवर्तन की कोशिशें हुई लेकिन सफलता नहीं मिली। एनसीआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया।
इस बार 57,87,998 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। 67,22,000 पिछली बार पंजीकरण करवाया था। इसकी जांच के बाद  66,39,268 पात्र परीक्षार्थी बचे थे।

परीक्षा तिथि

Exit mobile version