Site icon Overlook

पंजाब में ‘आप’ को लगा तीसरा झटका, फुलका और खैरा के बाद एक और विधायक का इस्तीफा

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पंजाब में ‘आप’ को लगातार तीसरा झटका लगा है। अब पार्टी के एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। पहले एचएस फुलका फिर सुखपाल खैरा और अब मास्टर बलदेव सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। वे जैतो से विधायक थे और सुखपाल खैरा के करीबी बताए जा रहे हैं।

बलदेव सिंह ने ‘आप’ संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा मेल किया। इसमें उन्होंने केजरीवाल को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। क्योंकि पार्टी अपने आदर्शों और सिद्धांतों से भटक गई है।

Exit mobile version