Site icon Overlook

फरीदाबाद : अब 20 मिनट में लोग फरीदाबाद से नोएडा पहुंच सकेंगे –

फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) के लिए गांव लालपुर के पास यमुना पर पुल बनाने का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बल्लभगढ़-नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए भी यमुना पर पुल बनाने की तैयारी है। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया गया है। यमुना नदी पर बनने वाले अलग-अलग प्रोजेक्ट के तीन पुल दो प्रदेशों (हरियाणा और यूपी) की दूरियों को कम करेंगे। इससे जहां स्मार्ट सिटी के विकास को रफ्तार मिलेगी। वहीं 20 मिनट में लोग फरीदाबाद से नोएडा पहुंच सकेंगे। इसके लिए मंझावली पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।

Exit mobile version