Site icon Overlook

JDU विधायक गोपाल मंडल का अपनी ही पार्टी के MP पर विवादित बयान, कहा-जो ट्रैक्टर पर दारू बेचता हो, वो हमारा सांसद

विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी सह गोपाल मंडल की पत्नी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में गोपाल मंडल अपनी ही पार्टी के सांसद अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

विधायक ने सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो ट्रैक्टर पर दारू बेचता हो, अफ़ीम की खेती करता हो, वह हमारा सांसद हैं।  यहां के जनता जनार्दन ने सांसद को वोट देकर जिताया लेकिन वे कभी जनता के दुखदर्द को देखने तक नहीं आये। कोरोना, बाढ़ और कटाव में नदारद रहे। सिर्फ मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके साथ रहते हैं। इस बार जनता उनको सबक सिखाएगी। सांसद की हार निश्चित है।

 विधायक ने आरोप लगाया कि सांसद उनकी पत्नी के खिलाफ प्रचार करते हैं। उनके द्वारा कहा जा रहा है कि टुनटुन साह जिला परिषद का अध्यक्ष बनेगा, जबकि उनकी पत्नी सविता देवी पूर्व में भी जिला परिषद की अध्यक्ष बनी थी। इस बार भी चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष बनेगी। पार्टी लाइन के खिलाफ सांसद को नहीं बोलना चाहिए। विधायक ने कहा कि वह किसी से डरने वाले नहीं हैं। वह सही जगह पर हैं। कोई कहीं भी शिकायत कर सकता है। वह व्यवस्था के खिलाफ बोलते हैं।

Exit mobile version