Site icon Overlook

राजस्थान दबिश देने जा रहे पुलिस की जीप पलटी, 5 पुलिसकर्मी हुए घायल

अलवर- शहर के पास मुंडावर थाना क्षेत्र के पेहल और रेनगिरी के बीच शनिवार सुबह 4.30 बजे पुलिस जीप पलटने से 5 सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी निरंजनपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पहलगांव में दबिश देने जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर जीप पलट गई। इसमें हेड कांस्टेबल होशियार सिंह, मुरारी मीणा, कांस्टेबल महेंद्र यादव, लोकेश गुर्जर, महेश आदि गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी को एंबुलेंस से अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कॉन्स्टेबल लोकेश की कमर में चोट लगने से गंभीर घायल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Exit mobile version