Site icon Overlook

बिहारः 42 हजार बेरोजगारों की उम्मीद को मिली उड़ान, 32 माह का इंतजार खत्म!

बिहार में बुधवार का सूरज करीब 42 हजार प्रारंभिक शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए उम्मीद लेकर आएगा। क्योंकि इन शिक्षकों का करीब 32 माह का इंतजार खत्म होगा। उन्हें नियुक्ति पत्र मिलेगा। यह नियोजन इकाइयों के सदस्य सचिव के हस्ताक्षर से दिया जाएगा।बधुवार को नियुक्ति पत्र नहीं बांटा जाएगा, बल्कि उन्हें अगले एक-दो दिन में यह मिलेगा। इसकी वजह है 24 फरवरी तक बोर्ड की परीक्षा का  आयोजन तथा नियोजन इकाई और संबंधित जिला शिक्षा प्रशासन की तैयारियों में कुछ कमी।

23 फरवरी से प्रारंभिक शिक्षक पद पर चयनितों को नियुक्ति पत्र मिलना आरंभ हो जाएगा। हमलोगों ने सभी जिलों से यथाशीघ्र इसे पूर्ण करने का आग्रह किया है।प्रारम्भिक शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए चयनित अभ्यर्थियों के नाम व संख्या जिलों ने अपने एनआईसी पोर्टल पर अपलोड कर दी है। इसके मुताबिक 42047 प्रारंभिक शिक्षकों में सबसे अधिक 4794 दरभंगा जिले में हैं। मुजफ्फरपुर में 2429, समस्तीपुर में 2017, नालंदा में 1787, प. चंपारण में 1536, बांका में 1511, गया में 1466, औरंगाबाद में 1485, पटना में 1239, भोजपुर में 1402, मधुबनी में 1342, रोहतास में 1361, भागलपुर में 1381, बेगूसराय में 1280, मधेपुरा में 1060, पूर्णिया में 1120, अररिया में 1069, वैशाली में 1060, सीतामढ़ी में 1148 जबकि पूर्वी चंपारण में 1078 नियुक्ति पत्र पाने के लिए चयनित हुए हैं। सबसे कम 119 लखीसराय में, 174 शिवहर, 282 शेखपुरा और अरवल में 343 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।

शिक्षा विभाग ने 91 हजार प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति की अधिसूचना 5 जुलाई 2019 को जारी की थी। पहले शिड्यूल के मुताबिक 31 मार्च 2020 के पहले नियुक्ति पत्र मिल जाना था। लेकिन पहली बार 11 फरवरी 2020 को इसे स्थगित किया गया। फिर आठ-दस बार विभिन्न न्यायिक आदेशों से यह आगे बढ़ता रहा। अंतत:शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 23 फरवरी से नियुक्ति पत्र बांटे जाने की घोषणा की।

Exit mobile version