Site icon Overlook

पत्नी ने लगाया धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

एक महिला ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि छावनी थाने इलाके की रहने वाली नेहा गुप्ता अपने पति अकबर पर कलकता में जबरन धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने और गोमांस खिलाने और अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया। साथ ही ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया।

ससुर मरगुब, देवर मकबूल और सास एवं देवरानी पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि छावनी थाना क्षेत्र निवासी नेहा गुप्ता और मोहम्मद अकबर पिछले साल एक दिसंबर 2020 को बगैर किसी सूचना के अपने घर से लापता हो गए थे। नेहा के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने छावनी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी

Exit mobile version