Site icon Overlook

पंचकूला कोर्ट में पेश होगा राम रहीम, माहौल खराब होने का अंदेशा

सुनारियां जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की पेशी को लेकर रोहतक पुलिस को माहौल खराब होने का अंदेशा है, जिसके चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में जुटी है।

गुरमीत पर सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में पंचकूला की विशेष अदालत में 11 जनवरी को फैसला सुनाया जाएगा।

रोहतक पुलिस राम रहीम को सीबीआई की पंचकूला कोर्ट में पेश करने के आदेश के बाद से तैयारियों में लगी है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के संबंध में गृह मंत्रालय से भी संपर्क कर रही है।

पुलिस ने सुनारिया जेल के पास अतिरिक्त नाकाबंदी की है। रोहतक के एसपी जश्नदीप रंधावा ने कहा कि पेशी के दौरान काफी संख्या में समर्थक जुट सकते हैं।

राम रहीम को पेशी के लिए पंचकूला सीबीआई की अदालत में ले जाना काफी परेशानी वाला होगा। पुलिस इस बारे में जल्द कोर्ट में अर्जी दायर कर राम रहीम की पेशी वीडियो कांफ्रेंस से कराने की मांग की है।

Exit mobile version