Site icon Overlook

नेपाल की बारिश से भारत की नदियां में बढ़ा जलस्तर,यूपी की कुछ हिस्से हुए प्रभावित

नेपाल के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश का असर गोरखपुर- बस्ती मंडल में बह रही नदियों पर पड़ा है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है जिससे मंडल के कई गांव बाढ़ के चपेट में आ गए हैं। गोरखपुर में राप्ती, गोर्रा और घाघरा नदी खतरे के निशान से अब भी ऊपर बह रही है। जबकि रोहिन अभी खतरे के निशान से 54 सेमी नीचे है। नदियों का जलस्तर लगातार नीचे-ऊपर हो रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर बुधवार शाम से कम हुआ है फिर भी वह खतरे के निशान से 13 सेमी ऊपर हैं। वहीं राप्ती नदी के बढ़ने का क्रम जारी है पर रफ्तार बहुत धीमी है। बुधवार शाम वह खतरे के निशान से 72 सेमी ऊपर बह रही थी। गोर्रा नदी का जलस्तर स्थिर था। फिर भी वह खतरे के निशान से 45 सेमी ऊपर बह रही थी

Exit mobile version