Site icon Overlook

जानें क्या है मामला? डीएम के आदेश पर मनरेगा पदाधिकारी सहित आठ कर्मचारियों पर केस दर्ज!

मनरेगा योजना में अनियमितता तथा दूसरे विभाग के कार्य को दिखाकर मनरेगा से अवैध राशि निकासी को लेकर आठ मनरेगा पदाधिकारियों व कर्मियों के अलावा तत्कालीन मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। डीएम के आदेश पर डीआरडीए के कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा सुईया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

इस संबंध में डीआरडीए के कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मामला वर्ष 217-18 व 2020-21 का है। दो मनरेगा योजना में राशि निकासी के बाद भी काम पूरा नहीं किया गया जबकि एक योजना दूसरे विभाग की है तथा उसमें मनरेगा की राशि की निकासी की गई। उन्होंने बताया कि करीब 15 लाख से अधिक की अवैध निकासी का मामला है। इधर चांदन थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 21/22 दर्ज कर लिया है तथा इसकी जांच की जा रही है।

Exit mobile version