Site icon Overlook

चंडीगढ़ DSP ने किया मानहानि केस; वोटिंग से पहले नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें, जानें मामला?

पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Assemblye Elections 2022) के लिए कल वोट डाले जाएंगे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आपराधिक मानहानि याचिका दायर किया है। उन्होंने कहा, ”सिद्धू 2021 में एक रैली के दौरान पुलिस के खिलाफ अपनी टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी मांगने में विफल रहे हैं।”

 पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी की रैली में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब पुलिस का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि अश्विनी सेखड़ी अगर एक धक्का मार दें तो थानेदार की पैंट गीली हो जाती है। हालांकि बाद में सिद्धू ने कहा कि ये बात मजाक में कही गई थी।

पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब पुलिस के खिलाफ अपने बयान पर माफी की मांग की थी। पुलिस को लेकर दिए गए इस आपत्तिजनक बयान पर चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी ने नवजोत सिंह सिद्धू को मानहानि का नोटिस भी भेजा था। चंडीगढ़ पुलिस के DSP दिलशेर सिंह चंदेल द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू के ख़िलाफ़ मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था।

Exit mobile version