Site icon Overlook

आइये जानते है बीजेपी के वरिष्ठ नेता ब्रह्म सिंह तंवर जी के बारे में

brahm singh tanwar

ब्रह्म सिंह तंवर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और दिल्ली विधान सभा के पूर्व सदस्य हैं। ब्रह्म सिंह तंवर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है और समाजसेवी है। आइये विस्तार में जानते है ब्रह्म सिंह तंवर जी के बारे में |

ब्रह्म सिंह तंवर का जन्म 7 जुलाई 1952 को दिल्ली के असोला फतहेपुर बेरी में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा गृह जनपद से पूरी की। बाद में वह जनसेवा से जुड़ गए। ब्रह्म सिंह तंवर के राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1974 में हुई। जब वह भारतीय जन संघ में शामिल हुए और मण्डल महामंत्री बने। 1975 में आपातकाल के विरोध में सत्याग्रह किया और एक साल जेल में रहे। ब्रह्म सिंह तंवर ने अपना पहला चुनाव वर्ष 1977 में लड़ा और भारी बहुमत से जीत दर्ज की। वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद उन्हें दिल्ली बीजेपी युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया।

ब्रह्म सिंह को वर्ष 1989 मे बाहरी दिल्ली से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया, उनका नामांकन तक भर दिया गया था लेकिन अजीत सिंह की पार्टी से गठबंधन होने पर वह सीट उनके खाते में चली गयी जिसके चलते पार्टी के आदेश अनुसार तंवर को अपना नामांकन वापिस लेना पड़ा। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1991 में फरीदाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ा।

ब्रह्म सिंह तीन बार विधायक भी रह चुके है। महरौली विधानसभा से वर्ष 1993 व 1998 में चुनाव लड़ा और जीत प्राप्त की। इसके अलावा वर्ष 2013 में छत्तरपुर विधानसभा से चुनाव जीता।

तंवर दो बार दिल्ली प्रदेश में सचिव के पद पर भी कार्यरत रहे है और जिला अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके है। राजनीति के साथ तंवर 1983 से 1985, 1998 से 2003 तक दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य भी रहे है। इसके अलावा तंवर कई वर्षो से लगातार बीजेपी दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी है।

Exit mobile version