Site icon Overlook

लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, पटना के कई हिस्सों में घुसा पानी, सड़कें व घर डूबे

यूपी के बाद अब बिहार में बाढ़ कहर बरपा रही है। मंगलवार को गंगा के उफान पर आने से पटना के कई इलाकों में पानी घुस गया। इससे जनजीवन पर असर पड़ा।

बिहार में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को राजधानी पटना में गंगा का पानी भर गया। शहर के कई इलाकों में सड़कें व मकान आदि पानी में डूबे नजर आए। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 

बिहार व नेपाल में भारी वर्षा से आई बाढ़ 

बिहार में ताजा बाढ़ की वजह राज्य के कई हिस्सों समेत नेपाल में हो रही लगातार बारिश है। इससे बिहार की नदियां उफान पर हैं। उत्तर बिहार में पिछले पांच दिनों से लगातार तेज वर्षा हो रही है। चारों ओर जलजमाव है। जहां बाढ़ नहीं आई वहां तेज वर्षा के कारण पानी भर गया है। 

Exit mobile version